ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / फिर PM मोदी बिहार को देंगे 901 करोड़ की योजनाओं की सौगात,13 सितंबर...

फिर PM मोदी बिहार को देंगे 901 करोड़ की योजनाओं की सौगात,13 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

11-Sep-2020 09:12 PM

PATNA: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन उससे पहले  पीएम मोदी कई सौगात दे रहे हैं. एक बार फिर पीएम 13 सितंबर को 901 करोड़ रुपए की कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 

इन परियोजनाओं में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना का दुर्गापुर-बांका खंड तक विस्तार और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल द्वारा निर्मित 193 किलोमीटर लंबी दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड, पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन विस्तार परियोजना का एक हिस्सा है. इसकी लंबाई 634 किलोमीटर है. ये पाइप लाइन पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से गुजरती है.

बांका और हरसिद्धि में बांटलिंग प्लांट का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी बांका में इंडियन ऑयल का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट उद्घाटन करेंगे. यह प्लांट करीब 131.75 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है. 1800 एमटी की एलपीजी भंडारण क्षमता और प्रति दिन 40,000 सिलेंडर की बॉटलिंग क्षमता का है. इससे बिहार के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों को लाभ मिलेगा. पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में भी एचपीसीएल के 120 टीएमटीपीए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का निर्माण का उद्घाटन करेंगे. इसका निर्माण 136.4 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. इन बड़े परियोजनाओं के अलावे कई और योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि एक दिन पहले भी पीएम ने कई योजनाओं की सौगात बिहार को दी थी.