कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
19-Jun-2020 09:22 AM
PATNA : चीन क्राइसिस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आज बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में कुल 17 राजनीतिक दलों को न्योता दिया है. जनता दल यूनाइटेड की तरफ से इस बैठक में नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक में आज बिहार से सटे नेपाल सीमा पर मौजूदा तनाव की चर्चा भी कर सकते हैं. जानकारों का मानना है कि बिहार में जिस तरह बॉर्डर एरिया के पास नेपाल की तरफ से तनाव देखा जा रहा है, उसकी चर्चा चीन क्राइसिस के बीच हो सकती है. पिछले दिनों सीतामढ़ी बॉर्डर पर हुई फायरिंग के बाद बिहार से लगने वाली नेपाल की 600 किलोमीटर से ज्यादा के बॉर्डर पर हाई अलर्ट रखा गया है. माना जा रहा है कि नेपाल लगातार चीन के बहकावे में भारत के खिलाफ सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है. संभव है कि नीतीश कुमार इसकी चर्चा आज सर्वदलीय बैठक में करें, हालांकि आज की बैठक में यह एजेंडा शामिल नहीं है.
नीतीश कुमार के अलावे बिहार से जो बड़े नेता सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे, उनमें लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी शामिल है. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बसपा सुप्रीमो मायावती, अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी, डी राजा, एनसीपी नेता शरद पवार, जगन रेड्डी, चंद्रबाबू नायडू और एमके स्टालिन शामिल हैं.