ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

प्लास्टिक से फैलने वाले प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जवाब तलब

10-Dec-2020 05:22 PM

PATNA : बिहार में प्लास्टिक के इस्तेमाल से फैलने वाले प्रदूषण को लेकर पटना हाई कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जवाब तलब किया है. पटना हाईकोर्ट ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जवाबी हलफनामा दायर कर प्लास्टिक के कचरे से हो रहे पर्यावरण संबंधी समस्याओं के रोकथाम और प्लास्टिक कचरा के निष्पादन के लिए की जा रही कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा मांगा है.


पटना हाई कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में 15 दिसंबर तक बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जवाब तलब किया है रोहित कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बोर्ड से जवाब मांगा है.


दरअसल याचिकाकर्ता ने प्लास्टिक के सामान और प्लास्टिक के कैरी बैग से हो रहे पर्यावरण संबंधित समस्याओं का जिक्र करते हुए उसके रोकथाम के लिए आदेश देने की गुहार हाईकोर्ट से लगाई थी. कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के दौरान राजधानी के न्यू मार्केट एरिया, पटना रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों में कचरा के बारे में शिकायत की गई जिस पर अदालत ने वहां जाकर हालात का जायजा लेने और उसकी पूरी रिपोर्ट देने को कहा.