ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पीके ने कोरोना टेस्टिंग पर फिर उठाए सवाल, बोले- चुनाव की तैयारियां...

पीके ने कोरोना टेस्टिंग पर फिर उठाए सवाल, बोले- चुनाव की तैयारियां न रुके इसलिए नीतीश नहीं बढ़ा रहे जांच की रफ्तार

26-Jun-2020 01:51 PM

PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोरोना टेस्टिंग को लेकर हमला बोला है। पीके बार-बार बिहार सरकार को कोरोना जांच की धीमी रफ्तार के लिए घेर रहे हैं। इस बार प्रशांत किशोर ने कोरोना टेस्टिंग को बिहार चुनाव से जोड़ दिया है। 


कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने उन्हीं की चुनावी रणनीतियों पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि  करोना की वजह से चुनाव और उसके तैयारियों में कोई बाधा ना आए इसलिए नीतीश कुमार ने तय कर लिया है कि बिहार में करोना की जांच की रफ़्तार को नहीं बढ़ायेंगे।बिहार में देश में सबसे कम टेस्टिंग हो रही है। करोना से संक्रमित लोगों के पता ना चलने या उसमें देरी के भयावह परिणाम हो सकते है।


प्रशांत किशोर लॉकडाउन पीरियड से ही लगातार बिहार सरकार के कोरोना जांच पर सवाल खड़ा करते रहे हैं। इस बार उन्होनें सीएम पर तगड़ा हमला बोलते हुए यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार बिहार चुनाव की तैयारी में लग कर कोरोना जैसी गंभीर महामारी को ही भूला बैठे हैं। नीतीश कुमार जानबूझ कर बिहार में कोरोना की जांच की रफ्तार नहीं बढ़ा रहे हैं ताकि सच सामने आ जाएगा तो बिहार चुनाव की तैयारियों में मुश्किलें पैदा होने लगेंगी। 




प्रशांत किशोर ने कहा कि देश के अंदर सबसे कम टेस्टिंग बिहार में हो रहे हैं इसके भयावह परिणाम बिहारवासियों को झेलने पड़ सकते हैं। टेस्ट नहीं होने या फिर धीमी रफ्तार होने की वजह से संक्रमितों का पता नहीं चलने से इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है। बिहार में कोरोना और भी तेजी से पांव पसार सकता है।