ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / PK की कोई पहचान नहीं, बोली JDU ... राजनीति उनके बस की चीज़...

PK की कोई पहचान नहीं, बोली JDU ... राजनीति उनके बस की चीज़ नहीं

05-Feb-2023 01:51 PM

By First Bihar

PATNA : नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे प्रशांत किशोर ने बड़ा खुलासा किया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय ही ये प्लानिंग की थी कि मोदी के नाम पर सीट जीत कर भाग जायेंगे। जिसके बाद अब इसको लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गयी है।  इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के तरफ से बड़ा बयान दिया गया है। उमेश कुशवाहा है कि, पीके की हैशियत ही क्या है जो वो राजनीतिक मामलों में कुछ भी बयानबाजी करे। 


उमेश कुशवाहा ने कहा कि, राजनीति प्रशांत किशोर के बस की बात नहीं है। इसलिए वो जो सोशल साइट चला रहे हैं उस पर ध्यान दें उनका जो पेशा है उसपर ध्यान दें, उनको कोई जरूरत नहीं है राजनीतिक विषयों पर बातचीत करने की यह सब करना उनके बस की बात नहीं है। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, उनका हमारी पार्टी या हमारे नेता पर बोलने से क्या हो जाएगा। उनपर कोई बातचीत ही नहीं होनी चाहिए। 


इसके आलावा उन्होंने पीके के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा कि, प्रशांत किशोर चीज़ की क्या है, जो हमलोग उसकी बातों पर ध्यान दें। उसको तो फ़ालतू का तबज्जों दिया जा रहा है। अगर कोई विपक्ष का नेता हमारी पार्टी या हमारे नेता को लेकर कुछ बोला हो कोई बात भी होती और इसको लेकर कोई प्रतिकार भी किया जाता। ये पीके आखिर चीज़ ही क्या है। इसका काम महज एक सोशल साइट चलना है और इसी चीज़ पर उसको ध्यान देना चाहिए। 


मालूम हो कि, इससे पहले जनसुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, इनका काम लोगों को ठगना है और इन्होने 2019 में यह कहा था कि अभी मोदी का लहर है उसके नाम पर चुनाव जीत लेते हैं बाद में दूसरे के पास चले जाएंगे और अब यह दिखा है। 


आपको बताते चलें कि,बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू और भाजपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और इनलोगों ने राजद और उसके गठबंधन वाली पार्टी को चुनाव हराकर राजय में अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन, पिछले साल अगस्त के महीने में  नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन थोड़ लिया और राजद के साथ नाता जोड़ नयी कैबिनेट के साथ सरकार चलाने में जुट गए हैं।