Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
18-Feb-2023 06:38 PM
By AJIT
SIWAN: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने CPI (माले) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिये लोगों ने खून बहाये आज उसी ने हाथ में लालटेन थाम लिया है। जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने सीवान में यह बातें कही।
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान के छोटका मांझा पंचायत में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी जी और लालू जी अकेले नहीं है, जिस CPI (ML) के लिए अपने लाठी डंडे खाए हैं, आज वही CPI (ML) लालू जी के लालटेन को अपने सिर पर लेकर चल रही है। ऐसे में कैसे बिहार की दशा सुधरेगी? यही बताने के लिए हम आए हैं।
लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यही बात हम समझाने पहुंचे है यह बात समझना होगा की कोई आपकी दशा को नहीं बदल सकता है, जब तक आप खुद अपने बारे में नहीं सोचेंगे। यदि आप अपने बारे में नहीं सोच रहे हैं, तो कम से कम अपने बच्चों के बारे में सोचिए। यदि आप धर्म के नाम पर, विचारधारा के नाम, 5 किलो अनाज के नाम पर वोट करेंगे तो जिस गरीबी और बदहाली में आपका जीवन बीता है, आपके बच्चों का भविष्य भी उसी गरीब और बदहाली में गुजरेगा।
इस दौरान प्रशांत किशोर राष्ट्रीय जनता दल पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में जब राजद का शासनकाल था तब लोगों ने अपराधियों का जंगलराज देखा था। आज एक बार फिर आरजेडी के सत्ता में वापस आने से आपराधिक घटनाएं बढी है। 15 साल पहले जो हाल था आज भी वही है। बिहार में जंगलराज जैसा माहौल है।