Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात
20-Jun-2021 12:19 PM
By rohan badal
PATNA CITY: समय से पहले बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की समस्याएं बढ़ाकर रख दी है। बारिस के पानी से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इस बार फिर से बिहार में बाढ़ जैसे हालात बननते दिख रहे है। गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण कच्ची दरगाह पर बने पीपा पुल को पुल निर्माण कंपनी ने खोल दिया है। पीपा पुल के खुलने के बाद राघोपुर और सम्मसपुर दियारा में रहने वाले लोगों की समस्या बढ़ गयी है।
दियारावासियों के आवागमन का अब एकमात्र साधन नाव ही रह गया है। जिससे अपनी जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन कर रहे हैं। हालांकि इनकी मजबुरी का फायदा नाव वाले उठा रहे है। नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को सवार किया जा रहा है। यही नहीं इनके साथ-साथ बड़ी गाड़ियों को भी नाव पर लादा जा रहा है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है।

खराब मौसम होने के कारण गंगा के लहरों में काफी उफान देखने को मिल रही है। इसके बावजूद लोग नाव पर यात्रा करते देखे जा रहे हैं। नाव पर आवागमन करना शायद इनकी मजबुरी भी बनी हुई है क्यों कि इसके अलावे लोगों के पास कोई साधन नहीं है। यह स्थिति इसलिए बनी हुई है कि गंगा के जलस्तर बढ़ने के बाद पटना सिटी के कच्ची दरगाह स्थित बने पीपा पुल को खोल दिया गया है।

ऐसे में इनके आवागमन का एकमात्र साधन नाव ही है जो दियारावासियों को राजधानी पटना तक पहुंचाती है। जिला प्रशासन का आदेश है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को नहीं बैठाना है लेकिन इन आदेशों की अवहेलना करते हुए नाविक क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर सवार कर रहे है। ऐसे में इन्हें शायद किसी का डर नहीं है और इन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं है। घाट पर पुलिस की मौजूदगी नहीं होने के कारण नाविक अपनी मनमानी करते हैं। ओवरलोडिंग के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है लेकिन पैसे की लालच में नाविक लोगों के साथ खिलवाड़ करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपा पुल के खुल जाने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। नाव से यात्रा करने पर हमेशा जान पर खतरा बना रहता है। वही शादी का लग्न होने के कारण लोग अपनी जान खतरे में डालकर नाव पर यात्रा कर रहे हैं। पुल नहीं रहने के कारण दियारावासियों को एक और समस्या का सामना करना पड़ता है वो है बच्चों की शादी नहीं हो पाना। आवागमन का साधन नहीं रहने के कारण लोग इनके परिवार में शादियां करना नहीं चाहते जिसके कारण कई शादियां टूट भी जाती है। दियारावासियों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
