ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / फोन टैपिंग कांड : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, संसद में हंगामा

फोन टैपिंग कांड : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, संसद में हंगामा

22-Jul-2021 10:52 AM

DELHI : देश में फोन टैपिंग कांड को लेकर इस वक्त जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है. सियासत उफान पर है और संसद में लगातार इस मसले पर हंगामा हो रहा है. पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए विपक्षी नेताओं पत्रकारों और अन्य प्रमुख लोगों की फोन टैपिंग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा ने एक याचिका दाखिल की है. इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि उसकी निगरानी में एसआईटी की जांच कराई जाए.


फोन टैपिंग कांड को लेकर आज सरकार की तरफ से राज्यसभा में जवाब होना है. देश के आईटी मंत्री आज सरकार की तरफ से सदन में जवाब देंगे. उधर कांग्रेस पार्टी संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी के जरिए जांच की मांग कर रही है. पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष लगातार संसद में आक्रामक बना हुआ है. 


सुप्रीम कोर्ट मामला पहुंचने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि आखिर इस मामले में न्यायालय का रुख क्या रहता है. उधर फोन टैपिंग कांड को लेकर आज एक बार फिर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू की.


दो से तीन सवालों के जवाब लिए गए लेकिन विपक्षी सदस्य वेल में आ गए. विपक्ष का हंगामा इतना जोरदार था कि कोई सरकार का जवाब नहीं सुन पा रहा था. आखिरकार जब विपक्ष के सांसद नहीं माने तो स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी. राज्यसभा को भी 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है. 12 बजे जब राज्यसभा की कार्यवाही दुबारा शुरू हुई तो विपक्ष ने एक बार फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके कारण उच्च सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.