ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / फोन पर बात करते हुये नर्स ने महिला को 2 बार लगा दिया...

फोन पर बात करते हुये नर्स ने महिला को 2 बार लगा दिया कोरोना का टीका, जानिए क्या हुआ आगे....

03-Apr-2021 02:39 PM

KANPUR:  कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां फोन पर बात करने के चक्कर में एक नर्स ने महिला को एक ही समय में दो बाद वैक्सीन लगा दी. 

यह मामला कानपुर देहात से सामने आया है. जहां मंडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक एएनएम ने मोबाइल पर बात करते हुए महिला को एक ही समय में दो बार कोविड वैक्सीन लगा दी. 

बताया जाता है कि मंडोली की रहने वाली कमलेश देवी कोरोना वैक्सीन लगाने  मंडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आईं थी. जहां एएनएम अर्चना को स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीन लगाने की ज़िम्मेदारी दी गई थी. लेकिन अर्चना फोन पर बात करने में इतना व्यस्त थी कि उसने कमलेश देवी को एक ही बार में वैक्सीन की दो डोल लगा दी. जब महिला ने नर्स से बताया कि उसने दो टीका लगाया तो अर्चना पीड़िता को ही डांटने लगी. अर्चना ने कहा कि एक बार टीका लेने के बाद उन्हें हटना चाहिए था, इसमें उसकी कोई गलती नहीं है. 

एक ही बार में टीका के दो डोज लगाए जाने के बाद कमलेश देवी के हाथ में सूजन आ गई है और दर्द भी है. स्वास्थ्य महकमे की ओर से हुई इतनी बड़ी लापरवाही कमलेश देवी की जिंदगी पर भारी भी पड़ सकती थी. इस बारे में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है.