ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / PG परीक्षा का सेंटर प्राइवेट कॉलेज में किये जाने से गुस्साएं छात्रों ने...

PG परीक्षा का सेंटर प्राइवेट कॉलेज में किये जाने से गुस्साएं छात्रों ने किया हंगामा, BNMU के एग्जाम कंट्रोलर ने छात्र नेताओं पर कार्रवाई की कही बात

14-Dec-2023 05:00 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेकंड सेमेस्टर परीक्षा का सेंटर प्राइवेट बीएड कॉलेज में किये जाने से गुस्साएं छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। इसके खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों में खासा आक्रोश देखने को मिला। इसे लेकर छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। 


छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय कार्यालय को बंद करवाया जिसके बाद जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न कॉलेजों में काम को बंद करवा दिया। साथ ही नॉर्थ कैंपस स्थित पीजी विभागों भी बंद करवा दिया है। जिसके कारण अलग-अलग जिले से विभिन्न कार्यों से आए छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। कार्यालयों में तालाबंदी के कारण विश्वविद्यालय में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। 


दरअसल छात्र संगठनों की मांग है कि विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले तीनों जिले का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित परीक्षा भवन में बनाये जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में पीजी की परीक्षा आयोजित करने के लिए ही करोड़ों की लागत से परीक्षा भवन बनाया गया है, लेकिन शिक्षा माफियाओं के दबाव में आकर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने पीजी का परीक्षा केंद्र निजी बीएड कॉलेज में बना दिया है।


छात्र संगठनों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारी शिक्षा माफियाओं के चंगुल में फंस चुके हैं। शिक्षा माफियाओं के इशारे पर तीनों जिले में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन लोगों ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय मुख्यालय में ही आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार तीनों जिले में परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। विभिन्न संगठनों के छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय कार्यालय में काम कर रहे पदाधिकारी और कर्मचारियों को बाहर निकाल कर सभी कार्यालय में ताला लगा दिया। 


इसके बाद कुलपति कार्यालय के गेट के समीप सभी छात्र नेता धरना पर बैठ गए और विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। तालाबंदी के कारण विभिन्न कार्यों से विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों को काफी परेशानी हुई और निराश होकर छात्रों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस मामले में बीएनएमयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. शशिभूषण ने बताया कि पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी। 


विभिन्न छात्र संगठनों की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र में बदलाव कर दिया है। अब सहरसा में दो मधेपुरा और सुपौल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीजी की परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी। वही परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले छात्र व छात्र नेताओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रहित में तीनों जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।