बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
25-Apr-2023 09:11 AM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर NIA की कार्रवाई से जुड़ी सामने आ रही है। PFI कनेक्शन को लेकर NIA ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए की टीमें बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की 17 लोकेशन पर रेड कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के मोतिहारी और दरभंगा में भी एनआईए की टीम पहुंची है और छापेमारी कर रही है। मोतिहारी में चकिया के कुंअवा और दरभंगा में उर्दू मोहल्ला और शंकरपुरी में छापेमारी चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीएफआई पर बैन लगने के बावजूद उससे जुड़े लोग एक बार फिर से देश विरोधी गतिविधियों में लगे हुए हैं। पीएफआई के शीर्ष नेताओं के जेल जाने के बाद सदस्यों को संगठित किया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल 2022 में केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को पांच साल के लिए बैन कर दिया था।
बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने बिहार के मोतिहारी में भी दबिश दी है। एनआईए की टीम ने चकिया के कुंआवा गांव में छापेमारी की है। एनआईए की गिरफ्त में आए इरशाद की निशानदेही पर एनआईए की टीम छापा कुंववा गांव के सज्जाद अंसारी के घर पहुंची है। सज्जाद पिछले 14 महीनों से दुबई में रहकर नौकरी कर रहा है। टीम ने छापेमारी के दौरान सज्जाद का आधार ,पैन कार्ड समेत अन्य कागजात अपने साथ ले गई है।
उधर, दरभंगा में भी दो जगहों पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। दरभंगा के उर्दू मोहल्ला में लेखक डॉ. शरीक रजा के घर पर टीम ने धावा बोला है। पूर्व में नुरुद्दीन जंगी के ठिकाने पर एनआईए की टीम ने रेड किया था। माना जा रहा है कि NIA को डॉ रजा और नुरुद्दीन के बीच कनेक्शन की सूचना मिली है। वहीं दरभंगा के शंकरपुरी मोहल्ले में भी टीम महबूब रजा नामक शख्स के घर छापेमारी कर रही है।