ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से JDU चिंतित, केसी त्यागी ने कहा- जनता का बिगड़ रहा बजट, लोगों को राहत दे मोदी सरकार

17-Feb-2021 07:11 PM

PATNA : देश में हर दिन बढ़ती पेट्रोल-डीजल के दामों से लोगों में काफी नाराजगी है. विपक्ष लगातार इसके खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है. पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के कीमतों में भी काफी इजाफा हो रहा है. बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सत्ता हासिल करने वाली जेडीयू ने इसपर चिंता जाहिर की है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने ऐतराज जताया है.


जेडीयू ने अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए साफ कह दिया है कि पेट्रोल-डीजल और LPG के बढ़ते दामों से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है. इस बारे में मोदी सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए. आम लोगों को थोड़ी राहत देनी चाहिए. केसी त्यागी कहा कि "पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ रही कीमत से एक तरफ किसान परेशान हैं तो दूसरी और आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ रहा है. सहयोगी पार्टी होने के नाते हमारी केंद्र सरकार से गुजारिश है कि वो पेट्रोल-डीजल और LPG के बढ़ते दामों से जनता को राहत दे.सरकार LPG के बढ़ाए गए दामों को वापस ले और रेवेन्यु के लिए कोई और रास्ता निकाले."


आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें तो बढ़ रही हैं। कीमतें नहीं बढ़ें, तो सबको अच्छा लगेगा. पर, अभी तो यह बढ़ा हुआ है. मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल पर यह भी कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से बिजली के वाहन उपयोगी हैं. पेट्रोल-डीजल के वाहनों से कुछ तो पर्यावरण पर असर पड़ता ही है.