Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
29-Oct-2024 01:55 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती पहाड़ के पास कार सवार पिता-पुत्री पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार (28 अक्टूबर) की देर रात इस घटना को अंजाम दिया। इस हादसे में युवती की गोली लगने से मौत हो गई।
वहीं, इस घटना में मृत युवती की पहचान बेगूसराय निवासी मनोज कुमार की 26 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में की गई है। उसके पिता मनोज कुमार ने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि ये दोनों झारखंड के कोडरमा से बेगूसराय लौट रहे थे। इसी बीच शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती पहाड़ के पास एक बाइक जिस पर दो लोग बैठे थे उन्होंने पीछा किया और गाड़ी रोकने के लिए कहने लगे। मनोज कुमार ने जब गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी क्रम में उनकी बेटी को सीने में गोली लग गई।
मनोज कुमार ने कहा कि उनके ऊपर भी फायरिंग की जा रही थी, लेकिन किसी तरह गाड़ी का गेट खोलकर वह कुछ दूर भाग गए। पीछे मुड़कर जब उन्होंने देखा तो हमलावर गिरियक नालंदा की ओर भाग रहे थे। इस दौरान उनकी बेटी चिल्ला रही थी. कुछ ही देर में मौत हो गई। हालांकि वे बेटी को गाड़ी से लेकर शेखोपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, शाहपुर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि लिखित आवेदन की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान पाया कि कहीं भी गोली नहीं लगी है। हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मौके से गोली का खोखा मिला है कि आगे की जांच की जा रही है। उधर दूसरी ओर फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठ रहा है। टीम के अनुसार गोली नहीं लगी है जबकि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि लड़की के सीने में गोली लगी है. पोस्टमार्टम के दौरान गोली निकाल ली गई है। एक्स-रे में भी गोली दिख रही है। डॉक्टर के खुलासे के बाद अब पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. अभी तक घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।