बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
29-Sep-2020 06:57 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की उपस्थिति में को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की बिहार यूनिट प्रगतिशील डेमोक्रेटिक अलायंस (PDA) में शामिल हुई. इस मौके पर यादव ने उम्मीद जतायी कि बिहार को बचाने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा भी पीडीए में शामिल होंगे. साथी ही उन्होंने डा. प्रकाश अंबेडकर से भी सांप्रदायिक विचारधारा से लड़ने में सहयोग मांगा.
पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर चुनाव आयोग से बहुत सारी बातें छिपाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 16 जिलों के दो हजार बूथों पर पानी रहने की रिपोर्ट है. अगर वहां पानी सूख भी जाए तो इतना कीचड़ रहेगा कि वोट देना मुश्किल होगा. पानी से घिरे बूथों का जिलावार विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि इस कारण बीस लाख से अधिक वोटर वोट देने से वंचित हो सकते हैं.
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसी खराब व्यवस्था की है कि इस कारण दो करोड़ बुजुर्ग और विकलांग वोट देने में परेशानी का सामना करेंगे. उन्होंने पूछा कि दो करोड़ लोग वोट नहीं देंगे तो लोकतंत्र कैसे बचेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कोशिश है कि किसी तरह केयरटेकर बनें रहें और राष्ट्रपति शासन नहीं लागू हो. 'जाप' अध्यक्ष और पीडीए के संयोजक ने कहा कि उनका गठबंधन इस मामले को चुनाव आयोग के साथ मिलकर उठाएगा.
अपनी पार्टी आईयूएमएल के पीडए में शामिल होने की पुष्टि करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नईम अख्तर ने कहा कि बिहार में 30 सालों तक दो सरकारों ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है. पीडीए इसका जवाब देगा. इस मौके पर अखलाक अहमद (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), एजाज अहमद( राष्ट्रीय प्रधान महासचिव), राजेश रंजन पप्पू (राष्ट्रीय महासचिव) प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू उपस्थित थे.