ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / पेमेंट करना अब और भी हुआ आसान, PM मोदी ने e-RUPI को किया...

पेमेंट करना अब और भी हुआ आसान, PM मोदी ने e-RUPI को किया लॉन्च

02-Aug-2021 05:54 PM

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म e-RUPI को लॉन्च किया। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है। एनपीसीआई ने अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार  कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया हैं। यह डिजिटल भुगतान के लिए पूरी तरह से एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस साधन है। 



डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म e-RUPI को पूरी तरह से कैशलेस व कॉन्टेक्टलेस बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म सुनिश्चित करेगा कि लेनदेन पूरा होने के बाद ही सेवा प्रदाता को भुगतान किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स के लिए डिजिटल पेमेंट सर्विस ई-रुपी लॉन्च किया। यह  ई-वाउचर के तौर पर काम करता है जो QR Code और एसएमएस बेस्ड है जो मोबाइल के जरिए लाभार्थियों को मिलेगा।  



इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश डिजिटल गवर्नेंस को एक नया आयाम दे रहा है। ई-रुपी वाउचर, देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन को और प्रभावी बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे टार्गेटेड, ट्रांस्पेरेंट और लीकेज फ्री डिलिवरी में बड़ी मदद मिलेगी।



सरकार या कोई संस्था यदि किसी की पढ़ाई, इलाज, रोजगार सहित दूसरे काम में मदद करना चाहती है तो वे कैश के बजाय ई-रुपी दे सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगी कि उनके द्वारा दी गयी राशि उसी काम में लगी है जिसके लिए राशि निर्गत की गयी थी।



e-RUPI एक प्रीपेड ई-वाउचर है। यह क्यूआर कोड या एसएमएस स्ट्रिंग के आधार पर ई-वाउचर के रूप में काम करता है, जिसे लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर पहुंचाया जाता है। यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को कार्ड, डिजिटल भुगतान एप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना वाउचर को भुनाने की अनुमति देगा। ई-रुपी, सेवाओं के स्पॉन्सर्स को बिना किसी फिजिकल इंटरफेस के डिजिटल तरीके से लाभार्थियों और सेवा प्रदाताओं से जोड़ता है।