बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
19-Jun-2020 01:28 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जलजमाव से निपटने की तैयारियों के जायजे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सड़क पर उतर गये हैं। पायजामा मोड़ जलजमाव में उतरे तेजस्वी यादव ने सरकार को पानी-पानी करते हुए कहा है कि पहली बारिश में ही पटना के कई इलाके डूब गये हैं। इस बार तो स्थिति पिछली बार से ज्यादा भयावह है। पिछली बार तो नाव चली थी इस बार बड़े जहाज चलेंगे।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर गरियाते हुए कहा कि फिर से वहीं सिचुएशन आने वाला है। पिछली बार पटना में नाव चल रही थी, पिछले चार-पांच घंटे की बारिश में ही पटना डूब चुका है अभी तो पूरा मॉनसून बचा है। उन्होनें कहा कि ड्रेनेज सिस्टम का क्या हाल है देख लीजिए, जलजमाव के नाम पर पूरी घूखखोरी चल रही है। ड्रेनेजे, नालों, मोटर और पम्प हाउस के नाम पर पूरा घोटाला हुआ है।
सीएम नीतीश कुमार के पटना दौरे पर कहा कि हम तो ढोल पिटवाने वाले थे इसी डर से निकल गये हैं। अभी निकलने से क्या होगा,पहले निकलते अब बारिश हो रही है तो क्या करेंगे। सरकार को केवल अपने कुर्सी की चिंता है जनता की कोई चिंता नहीं है। मॉनसून की बारिश तो अभी बाकी है, पटना में पिछली बार तो नाव चला था इस बार रेस्क्यू के लिए जहाज चलाना पड़ेगा।
पटना के राजवंशी नगर इलाके में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि इस इलाके का ये हाल है जो सीएम हाउस से बहुत ज्यादा दूर नहीं है लेकिन यहां ये हाल पटना के कई इलाके तो अभी से ही पूरी तरह डूब चुका है। उन्होनें कहा कि ड्रेनेज का नक्शा कहा है, पम्प हाउस और सम्प हाउस सब फेल है। उन्होनें कहा कि जलजमाव का ये हाल केवल पटना का ही नहीं है बल्कि हरेक जिला मुख्यालयों में अमूमन यहीं हाल है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जलजमाव से निपटने का ढोल पीट कर पूरा घोटाला किया गया है। सरकार पिछली गलतियों से कुछ भी सीखने को तैयार नहीं है।