ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत

पत्नी से झड़प के बाद नशे में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, बिजली विभाग के छुटे पसीने

पत्नी से झड़प के बाद नशे में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, बिजली विभाग के छुटे पसीने

05-Aug-2023 04:50 PM

By First Bihar

BETIYA : बिहार में 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीने या उससे जुड़े किसी भी तरह के कारोबार करने पावंदी हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून का हाल क्या है वह किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। ऐसे में अब शराबबंदी से ही जुड़ा हुआ एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आया है। जहां शराब के नशे में एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर लोगों को परेशान कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण में शराब के नशे में एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर लोगों को परेशान कर दिया। रामनगर में चार दिनों के अंदर दूसरी बार बिजली के एक लाख बतीस हजार के खंभे पर चढ़कर बैठने का मामला सामने आया है। खटौरा का एक युवक संतोष मांझी गांव के समीप बिजली के खंभे पर चढ़ कर बैठ गया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। यह घटना खटौरी गांव की है। ‌यह युवक शराब के नशे में बताया जा रहा था। हालांकि, जांच नही होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।


वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, संतोष शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। जहां किसी बात पर उसकी अपनी पत्नी से तू- तू- मैं- मैं हो गया। जिसके बाद वह जाकर गांव के नजदीक एक विधुत के खंभे पर चढ़ गया। इस सबंध में उसके परिजन कुछ कहने से बच रहे हैं। उसके खंभे पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ साथ ग्रामीण वहां जमा हो गए। 


ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया तो वह खंभे से कूदने की धमकी देने लगा।हालांकि, घंटों चले मान मनौव्वल के बाद वह खंभे से उतरने के लिए राजी हुआ। उसके बाद लोगों के प्रयास से उसे सुरक्षित उतारा गया। इस बीच ग्रामीणों से जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। विभाग के पदाधिकारी काफी परेशान रहे।


इधर, इस मामले को लेकर बिजली विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मियों को  रेस्क्यू के लिए भेजा गया था। लेकिन वह बाद में स्वयं खंभे पर से उतर गया। उन्होनें अपील किया कि लोगों को कभी भी पोल पर नहीं चढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें जान जाने का खतरा है। ऐसी घटनाओं से बिजली आपूर्ति बाधित होती है।