ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / पत्नी राजश्री संग तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, क्रिसमस मना कर फिर आयेंगे पटना...

पत्नी राजश्री संग तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, क्रिसमस मना कर फिर आयेंगे पटना

23-Dec-2021 10:55 AM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना हो गए हैं. आपको बता दें कि तेजस्वी क्रिसमस दिल्ली में मनाएंगे. राजश्री से विवाह के बाद तेजस्वी यादव पटना पहुंचे थे. और अब चर्चा थी कि तेजस्वी यादव इस बार क्रिसमस दिल्ली में ही मनाएंगे. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दो-तीन दिनों बाद हम लोग फिर से पटना वापस आएंगे. तेजस्वी यादव 10 दिन तक पटना में रहे. 


पत्नी के साथ क्रिसमस मनाने तेजस्वी यादव आज सुबह ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव 10:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे. तेजस्वी यादव ने मीडिया को कहा कि वह जल्द ही फिर पटना लौटेंगे. आपको बता दें कि राबड़ी आवास पर पहले ही तेजस्वी यादव से मिलने वाले लोग पटना में राजश्री को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे चुके हैं. 


समर्थकों को इस बार काफी उम्मीद थी कि नए साल पर उनके नेता पटना में रहेंगे और क्रिसमस पति-पत्नी दोनों साथ मनाएंगे लेकिन तेजस्वी और राजश्री आज सुबह पटना से दिल्ली रवाना हो गये. हालांकि तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए यह जरूर कहा कि वह दो-तीन दिन में जल्द ही पटना लौट आएंगे.


news image

बताते चलें कि तेजस्वी यादव राजश्री की शादी 9 दिसंबर को दिल्ली में हुई थी. तेजस्वी यादव ने काफी गोपनीय तरीके से शादी की थी. तेजस्वी यादव की पत्नी को लेकर यह कहा जा रहा था कि वह ईसाई धर्म से आती हैं. तेजस्वी यादव की पत्नी ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर अपना नाम तक बदल लिया था. रेचल से राजश्री हो गई थी. लालू प्रसाद यादव की छोटी बहू राजश्री को लेकर बिहार में खूब बवाल भी मचा था कि तेजस्वी यादव ने दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम विवाह किया है.