ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पत्नी की बेवफाई ने शराबी बना डाला, पटना में पकड़े गए बैंक कर्मी का अजीबोगरीब खुलासा

11-May-2022 10:04 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद इससे पीने वाले बाज नहीं आते। शराबियों पर पुलिस जब नकेल कसती है तो उनकी तरफ से अजीबोगरीब बहाने भी बनाए जाते हैं। ऐसा ही मामला पटना में मंगलवार को देखने को मिला जब एक बैंक कर्मी को पुलिस ने शराब के मामले में गिरफ्तार किया। बैंक कर्मी ने पुलिस के सामने शराब पीने की जो वजह बताई उसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। उसने बताया कि अपनी पत्नी की बेवफाई के कारण वह शराबी बन गया। 


वहीं, दूसरा शराबी खुद को नगर निगम का कर्मचारी बता रहा था। उसने खुद को छुड़ाने के लिए पत्रकार नगर थाना प्रभारी के सामने बड़े-बड़े अधिकारियों का नाम लेना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि बड़े अधिकारी के करीबी होने तक की बातें कहते बहुए थाना प्रभारी को सबक सिखाने की भी बाद कही। पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि रोज की तरह शराबियों के खिलाफ पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा था।  इसी दौरान पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के रेमंड शोरूम के पास और बाईपास के 90 फीट के पास शराबियों के खिलाफ अभियान जारी था। 90 फीट स्थित रेमंड शोरूम के पास से इन सातों शराबियों की गिरफ्तारी की गई। 


पुलिसकर्मियों ने जब ब्रेथ एनालाइजर लगाकर उनकी जांच की तो 7 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तारी के बाद इनमें से एक जो खुद को एसबीआई का कर्मचारी और दूसरा जो खुद को कंकड़बाग नगर निगम का कर्मचारी बता रहा था उन्होंने खुद को छोड़ने के लिए लाख प्रयास किया। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए सभी सातों शराबियों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।