पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
01-Sep-2024 03:45 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी में ट्रैफिक सिग्नल और अन्य इलाकों में कैमर लगाए जाने के बाद से अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। पटना की ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट लगाकर कार नहीं चलाने पर एक कार मालिक का चालान काट दिया है।
कार मालिक के मोबाइल पर एक हजार रुपए जुर्माना का मैसेज भेजा गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। कार मालिक ने मैसेज आने के बाद शिकायत दर्ज कराई है हालांकि इसे अभी तक सुधारा नहीं गया है, जिसके कारण कार मालिक परेशान हैं।
पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर के रहनेवाले गौरव कुमार के मोबाइल पर बीते 31 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक मैसेज भेजा गया था। जिसमें हेमलेट नहीं पहनने पर एक हजार का जुर्माना लगाए जाने की बात लिखी थी।
गौरव कुमार को मैसेज के साथ जो तस्वीर भेजी गई है, उसमें बाइक पर सवार युवक और युवती की तस्वीर है। जिसमें युवक ने तो हेलमेट पहन रखा है लेकिन युवती ने हेलमेट नहीं पहना है। गाड़ी का नंबर BR01EV/2598 है जबकि जिस कार मालिक को जर्माने का मैसेज भेजा है उनकी कार का नंबर BR01FV/2598 है। मामूली अंतर के कारण ट्रैफिक पुलिस से यह गलती हो गई है।