पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
18-Sep-2024 07:09 AM
By First Bihar
बिहार की राजधानी पटना से झारखंड के टाटानगर (जमशेदपुर) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन आज से शुरू हो जाएगा। वहीं गया से हावड़ा के लिए भी वंदे भारत ट्रेन आज से नियमित चलने वाली है। इन ट्रेनों का उद्घाटन बीते 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया था। पटना से टाटानगर ट्रेन का परिचालन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन होगा। वहीं, गया हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी गुरुवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलाया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों के रूट, टाइम टेबल और किराये की जानकारी भी दे दी गई है।
दरअसल, पटना से टाटानगर के बीच वंदे भारत ट्रेन बुधवार से रविवार तक सप्ताह में पांच दिन गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, चांडिल जंक्शन होकर चलाई जाएगी। 450 किलोमीटर की दूरी इस ट्रेन के जरिए महज 7 घंटे 15 मिनट में तय की जाएगी। वहीं, हर सोमवार को यह गाड़ी गया से सोन नगर, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरकाकाना, मुरी और चांडिल होकर जाएगी।
जानकारी के अनुसार पटना से हर बुधवार से शनिवार तक वंदे भारत ट्रेन दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और रात करीब 9.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। हर रविवार को पटना जंक्शन से इसके खुलने का समय शाम 4.45 बजे है और रात 11.55 बजे टाटा पहुंचेगी। सोमवार को पटना से यह ट्रेन दोपहर 1.20 बजे ही रवाना हो जाएगी और रात करीब 11.55 बजे टाटानगर पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन में पटना से टाटा नगर तक का न्यूनतम किराया एसी चेयर कार में 1505 रुपये प्रति सवारी है। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा करने के लिए 2570 रुपये खर्च करने होंगे।
उधर गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर होकर जाएगी। गया से यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर अन्य सभी दिन दोपहर 3.15 बजे खुलेगी और रात 9.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। करीब 458 किलोमीटर की दूरी महज 5.50 मिनट में तय की जाएगी। वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन सुबह में 6.50 में रवाना होकर दोपहर में 12.30 बजे गया पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन में गया से हावड़ा का न्यूनतम किराया एसी चेयर कार में 1300 रुपये है। वहीं एग्जीक्युटिव क्लास में यात्रा करने के लिए 2365 रुपये खर्च करने होंगे। हावड़ा से गया का किराया एसी चेयरकार में 1355 रुपये और एग्जीक्युटिव क्लास में 2415 रुपये प्रति सवारी है।