ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं

पटना SSP को ट्रैफिक रूल समझाने में सिपाही के छूटे पसीने, साहब ने सवाल किया तो सिट्टी पिट्टी हो गई गुम, देखिये दिलचस्प वीडियो

पटना SSP को ट्रैफिक रूल समझाने में सिपाही के छूटे पसीने, साहब ने सवाल किया तो सिट्टी पिट्टी हो गई गुम, देखिये दिलचस्प वीडियो

18-Jun-2021 06:46 PM

PATNA : शुक्रवार को पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा को ट्रैफिक रूल समझाने में एक सिपाही के पसीने छूट गए. वरीय पुलिस अधीक्षक ने पटना पुलिस के कांस्टेबल से तोते की तरह सवाल किया. उन्होंने कांस्टेबल से ये कहा कि ट्रैफिक रूल को बताइये. साहब का सवाल सुनते ही सिपाही की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई. वह एसएसपी के सामने एक लफ़्ज़ भी नहीं बोल पाया. उसके पसीने छूट गए. और ये पूरा वाकया वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद हो गया.


दरअसल शुक्रवार को पटना ट्रैफिक पुलिस के दर्जनों जवानों को पुलिसिंग में सहयोग करने के लिए स्पेशल गाड़ियां मुहैया कराई गईं. ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों को मॉडिफाइड दोपहिया वाहन दिए गए, जिसमें कलर कोड से लेकर सायरन तक कई सुविधाएं दी गई हैं. ताकि ट्रैफिक पुलिस के जवानों की मौजूदगी दर्ज हो सके. पटना पुलिस की मॉडिफाइड दोपहिया वाहनों में व्हीकल लाइट और माइकिंग की भी सुविधा दी गई है. जिसके माध्यम से सिपाही पब्लिक को एड्रेस करेंगे, उन्हें नियम कानून समझायेंगे.


जब ये गाड़ियां पटना पुलिस के ट्रैफिक जवानों को दी जा रही थीं. इस दौरान एसएसपी उपेंद्र शर्मा वहां खुद मौजूद थे. मीडियाकर्मियों का भी जमावड़ा लगा था. पुलिस के जवान पूरे लाव-लश्कर के साथ नई-नई मॉडिफाइड दोपहिया वाहन पर सवार थे. इस दौरान पटना के एसएसपी ने मॉडिफाइड वाहन में लगे माइकिंग की भी सुविधा को टेस्ट करना चाहा.


लाइन में सबसे आगे खड़े पुलिस जवान से एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने पूछा कि "मान लीजिये आप पटना हड़ताली चौक पर खड़े हैं. पब्लिक को ट्रैफिक संबंधी नियम कानून समझाना है. बताइये कि क्या कहियेगा?" अचानक से एसएसपी का सवाल सुनकर ट्रैफिक जवान दंग रह गया. उसे समझ में नहीं आया कि साहब के सवाल का उत्तर क्या देना है? इसपर एसएसपी ने सिपाही से कहा कि "डरिये मत, सोच लीजिये. कठिन सवाल थोड़ी किया! हड़ताली मोड़ पर मान लिए आपकी ड्यूटी लगा दी. ट्रैफिक में क्या-क्या लोगों को करना चाहिए. लोगों को सीट बेल्ट लगाकर चलना चाहिए. बाइक सवार को हेलमेट लगानी चाहिए. पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट लगानी चाहिए. यही सब तो बताना है."



तोता की तरह समझाने के बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस का जवाब पटना एसएसपी को ट्रैफिक रूल ही नहीं समझा पाया. फिर एसएसपी ने कहा सिर्फ आवाज चेक करनी है. जब सामने वाले सिपाही के गले से एक शब्द भी नहीं निकला तो एसएसपी ने कहा कि "कौन बोलेगा? कौन बोलना चाहेगा? अच्छा आइये डीएसपी साहब, आइये बोलिये तो. आइये इधर. हम आवाज खाली चेक करना चाहते हैं. माइक में आवाज कैसी आ रही है?"



इस तरह जिले के पुलिस कप्तान उपेंद्र शर्मा के सामने पटना पुलिस के एक ट्रैफिक जवान की सिट्टी पिट्टी गुम गई. वह एसएसपी को ट्रैफिक रूल जैसा बेसिक सा नियम समझाने में नाकाम रहा.