ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

जमुई का TOP-10 अपराधी प्रवीण गिरफ्तार, हत्या-लूट-डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मामलों में थी पुलिस को तलाश

JAMUI: जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी

bihar
50 हजार का ईनामी गिरफ्तार
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल और 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी लव कुश गैस एजेंसी के पास, बोधवन तालाब के समीप से की गई।


कुख्यात अपराधी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मंगलवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी मदन कुमार आनंद ने दी।


एसपी ने बताया कि प्रवीण पर हत्या, डकैती, रंगदारी, अपहरण, ठगी, और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोपों में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था।प्रवीण, जमुई थाना कांड संख्या 734/23 का मुख्य आरोपी है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 399, 402, 120बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26, 35 के तहत मामला दर्ज है।


उसके खिलाफ जमुई, सोनो, सिकंदरा, खैरा, चंद्रमंडी और बरहट थाना क्षेत्रों में केस दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया था।इस अभियान में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन, जमुई थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार, पीटीसी रामनारायण यादव, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। एसपी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए बताया कि अन्य थानों से भी उसका आपराधिक इतिहास मंगाया जा रहा है।

जमुई का TOP-10 अपराधी प्रवीण गिरफ्तार, हत्या-लूट-डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मामलों में थी पुलिस को तलाश

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता