बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
11-Mar-2024 04:35 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के फ्रेजर रोड में बदमाशों ने दिल्ली के कारोबारी से करीब तीन करोड़ का सोना लूट लिया था और कारोबारी के बेटे को गोली मार दिया था। इस मामले में पुलिस ने सोना लूटकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का छात्र संगठन NSUI से कनेक्शन सामने आया है।
दरअसल, बीते सात मार्च को बेखौफ बदमाशों ने दिल्ली के कारोबारी से बदमाशों ने तीन करोड़ रुपए का सोना लूट लिया था। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिनदहाड़े लूट और गोलीबारी की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।
दिल्ली से के स्वर्ण कारोबारी अपने बेटे के साथ पटना पहुंचे थे। दोनों बाप-बेटा सोने से भरा बैग लेकर डाक बंगला की तरफ जा रहे थे, तभी फ्रेजर रोड में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक दिया और कारोबारी के बेटे से सोने से भरा बैग लुटने लगे और जब कारोबारी के बेटे ने बैग देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।
पटना पुलिस ने सोना लूटकांड में पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार शख्स सैयद रजा हाशमी का कनेक्शन छात्र संगठन NSUI से रहा है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पटना के सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने बताया कि सैयद मूल रूप से छपरा का रहने वाला है जो पटना के रमना रोड में पीली कोठी नाम के लॉज में रहता था। सैयद रजा लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। लूटकांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।