ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा

पटना : शोरूम में नाप लेने के बहाने महिला के साथ छेड़खानी, शिकायत करने पर पति की हुई पिटाई

26-Oct-2022 11:03 AM

PATNA  : बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद ही आश्चर्चकित करने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल, पटना के मॉल में शॉपिंग करने गई महिला से वहां कपड़ें की नाप लेने के दौरान दर्जी ने बदसलूकी की है और जब उस महिला के पति ने इस मामले की शिकायत करने को लेकर दुकान में गया तो उसकी भी पिटाई कर दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित कपड़े के शोरूम में एक महिला सूट खरीदने गई थी। उसी दौरान इस महिला के साथ शोरूम में गंदी हरकत की घटना हो गई है। महिला का आरोप है कि सूट का नाप लेने के नाम पर दर्जी ने गंदी हरकत की। जिसकी शिकायत महिला ने सबसे पहले अपने पति से की और पत्नी की शिकायत पर पति शोरूम पहुंचा और इस मामले में शिकायत की तो कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। 


बता दें कि, बुद्धा कालोनी थाने के बगल में यह मामला पेश आया है। महिला ने एक कपड़े के शोरूम मालिक और उसके कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी कराई है। यह महिला पीरबहोर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।  महिला ने इस घटना को लेकर बताया कि उसने सूट लेने के बाद दुकान के कर्मचारी को नाप लेने के लिए कहा। इस दौरान वह महिला से गंदी हरकत करने लगा।  जिसके बाद महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। जब उसके पति ने दुकानदार से शिकायत की तो सभी कर्मचारी मिलकर पति पर टूट पड़े और सब ने मिलकर  महिला के पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। 


इसके साथ ही महिला ने बताया कि उसके द्वारा इस मामले में उसके द्वारा थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित महिला के मुताबिक, वह उस दुकान की नियमित ग्राहक हैं। पिटाई से उसके पति के नाक और मुंह से खून आ गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। 


पुलिस की मानें तो एक अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए  दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए भेजा गया था। जहां जांच में पाया गया कि दुकान का कर्मचारी महिला के पति को बेरहमी से पीट रहा है। प्रथम दृष्टया मामला सही प्रतीत होता है। पिटाई करने वाले कर्मचारी की पहचान कर ली गई है। महिला से छेड़छाड़ के आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मामला पुलिस में चले जाने के कारण शोरूम के मालिक और कर्मचारियों में दहशत का आलम है, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में उनकी सारी करतूत कैद हो गई है।