Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
19-Apr-2021 07:10 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराध की दुनिया का आतंक और 50 हजार का इनामी अपराधी रामभरोशी सिंह आखिरकार पटना एसटीएफ के हाथ चढ़ गया। वषों से पुलिस की पकड़ से दूर रामभरोशी सिंह की गिरफ्तारी झारखंड के जमशेद टाटा से की गई है।इस पर हत्या , लूट और आर्म्स एक्ट के कुल 17 मामले के आरोपी रामभरोश सिंह चर्चित पीयूष हत्या कांड से सुर्खियों में आया था जिसके बाद वो बेगुसराय में अपराध की दुनिया में अपना एक मुकाम बनाया था।
बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पटना की टीम ने बेगूसराय के कुख्यात अपराधी रामभरोस सिंह को झारखंड के टाटा से गिरफ्तार कर लिया है। राम भरोस सिंह पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर निवासी रामबालक सिंह का पुत्र राम भरोस सिंह जिला का कुख्यात अपराधी है।
इसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, लूट, गोलीबारी, नगर निगम में गोलीबारी समेत 17 से अधिक मामले दर्ज हैं तथा वह लंबे समय से फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार पीछे पड़ी हुई थी। इसी बीच रविवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि राम भरोस सिंह झारखंड में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रामभरोस की गिरफ्तारी कई बड़े मामले का खुलासा होने की संभावना है।
डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि रामभरोस सिंह के विरुद्ध नगर थाना, रतनपुर ओपी, मुफस्सिल थाना, नावकोठी थाना, बरौनी थाना आदि में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद विभिन्न मामलों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। अभी जेल भेजा जा रहा है, जल्द ही पुलिस उसे रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ करेगी। इधर, चर्चा है कि रामभरोस को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा उसकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी भी पकड़े गए हैं। लेकिन पुलिस इस संबंध में अभी कुछ नहीं बोल रही है तथा जल्द ही इसका खुलासा होगा।