ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

पटना से सिलीगुड़ी जा रही बस का एक्सीडेंट, थानेदार समेत 8 लोग घायल, तीन रेफर

24-Feb-2021 09:56 PM

PATNA : राजधानी पटना से सिलीगुड़ी जा रही एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित बस स्टैंड के पास साई तिरुपति बस पलट गई है, जिसमें एक थानेदार समेत कुल 8 लोग जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.


घटना अररिया जिले के फारबिसगंज की है, जहां राजधानी पटना से सिलीगुड़ी जा रही साई तिरुपति बस पलट गई है, जिसमें एक थानेदार समेत कुल 8 लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज़ के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाय गया है, जिसमें तीन की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया है.


इस घटना में बायसी के थानेदार शैलेश कुमार (41) भी घायल हो गए हैं. थानाध्यक्ष के अलावा कटिहार के रहने वाले सुमन कुमार पासवान (28), अहमदाबाद (गुजरात) की ममता बेन (24), पूर्णिया के नंदलाल महलदार (35), भागलपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर वार्ड संख्या 04 निवासी कर्ण कुमार (02) और  विजय नगर वार्ड 07 के रहने वाले आशिफ रज़ा (30) भी जख्मी हो गए हैं.


रेफर होने वाले यात्रियों में बायसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के अलावा सुमन कुमार और आसिफ रजा शामिल हैं. जबकि अन्य तीनों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है. फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी घायलों का इलाज़ करा दिया गया है.अन्य यात्रियों को दूसरी गाड़ियों से भेज दिया गया है. बस के चालक और सह चालक की तलाश जारी है.