ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / पटना के कई इलाके समेत 30 जगहों पर BSNL की सेवा ठप, लोगों...

पटना के कई इलाके समेत 30 जगहों पर BSNL की सेवा ठप, लोगों को हो रही भारी पेरशानी

11-Jun-2020 07:33 AM

PATNA : पटना समेत बिहार के 30 इलाकों में बीएसएनएल की सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है. जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बीएसएनएल के 30 जगहों से टावर से अपनी सेवा बंद कर दी है.

टावर हटा देने से पटना सहित मुजफ्फरपुर, बख्तियारपुर सहित कई जिलों में बीएसएनएल की सेवा चरमरा गई है. इन सबमें सबसे खराब नेटवर्क पटना के बख्तिरायपुर का है. ग्राहक परेशान हो गए हैं. न तो कहीं कॉल लग रहा है और न ही इंटरनेट काम कर रहा है. 

वहीं पटना में आठ जगहों पर बीएसएनएल का टावर हटा लिया है. ट्रांसपोर्ट नगर, बैकटपुर, रानीपुर खिड़की, ललित भवन, पाटलिपुत्रा इंडस्रट्रियल एरिया और नार्थ एसकेपुरी में बीएसएनएल की सेवा प्रभावित है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सबसे ज्यादा फजीहत सरकारी अधिकारियों को झेलनी पड़ रही है. क्योंकि सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए उनके नंबर सार्वजिनिक कर दिए गए हैं. लेकिन कॉल नहीं लगने से जरुरमंद लोगों को भटकना पड़ रहा है. 

बता दें कि ये दोनों कंपनियां टावर के लिए साथ रुम तैयार करती है. जीटीएल का  बीएसएनएल पर करोंड़ों का बकाया है.घाटे से बचने के लिए जीटीएल 120 जगहों पर टावर मुहैया करा रही थी. इनमें से 30 टावरों की पावर सप्लाई बंद कर दी गई है.