ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

लोक आस्था का महापर्व छठ: पटना सहित पूरे बिहार में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

लोक आस्था का महापर्व छठ: पटना सहित पूरे बिहार में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

07-Nov-2024 04:27 PM

By First Bihar

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व करने वाले व्रतियों ने पटना के छठ घाटों पर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु गंगा घाटों पर नजर आए। वही विभिन्न पार्कों और पटना के अलग-अलग इलाकों में बनाए गये छठ घाट पर भी व्रतियों की बड़ी तादाद देखी गई। 


कई छठ व्रतियों ने अपने घर के छत पर भी अर्घ्य दिया। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पटना सहित अन्य जिलों में खासा उत्साह देखने को मिला। देव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। सूर्यनगरी औरंगाबाद के देव में भी अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। छठव्रतियों ने पवित्र सुर्यकुंड में डुबकी लगाकर बड़ी ही आस्था और विश्वास के साथ सूर्यदेव को नमन कर अर्घ्य अर्पित किया।गौरतलब है कि देव में छठ पूजा का एक अलग ही महत्व है। 


ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी सच्चे मन से यहां छठ पूजा करता है उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। और यही कारण है कि देव में छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। दूर दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां आकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते है। लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। पहले दिन नहाय खाय और दूसरे दिन खरना पूजा के साथ छठव्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास किया। आज तीसरे दिन शाम में डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अस्ताचलगामी सूर्य और अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा और पारण के साथ ही महापर्व छठ का समापन होगा।  


वही अरवल जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां छठ घाट पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद से ही छठव्रती अपने परिजनों के साथ मधुश्रवां छठ घाट, जनकपुर सोन नदी के अलावे विभिन्न घाटों पर पहुंचे जहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं|. जगह-जगह  दंडाधिकारी,पुलिस  पदाधिकारी  एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है| मधुश्रवां छठ घाट पर पहुंचने के रास्ते में कहीं कोई परेशानी ना हो, इसके लिए  बैरिकेटिंग के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है|