ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन

पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट का जायजा लेने निकले मंत्री नितिन नवीन, बोले.. पटना से सटे दूसरे जिले के लोगों को भी मिलेगा फायदा

17-Feb-2021 11:07 AM

PATNA : बिहार के नए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आज पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट का जायजा ले रहे हैं. मंत्री नितिन नवीन पटना रिंग रोड के कन्हौली से सबलपुर तक का आज निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कन्हौली से इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण शुरू किया है और सबलपुर तक वह निर्माण कार्य का जायजा लेंगे.

पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट पर 71 किलोमीटर का काम पहले चरण में चल रहा है. 139 किलोमीटर के इस पूरे प्रोजेक्ट को अलग-अलग फेज में पूरा किया जाना है. पिछली सरकार के वक्त ही पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई थी और अब मंत्री पद का कामकाज संभालने के बाद नितिन नवीन इसका निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान आज उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की.

पटना रिंग रोड प्रोजेक्ट को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बताते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि इससे ना केवल पटना बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा रिंग रोड प्रोजेक्ट पूरा होने से पटना के आउटर स्ट्रेच को मदद मिलेगी. 71 किलोमीटर के प्रोजेक्ट पर पहले चरण में काम चल रहा है और बाकी के लिए भी जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से जारी है. मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह सपना रहा है कि रिंग रोड प्रोजेक्ट पूरा किया जाए और विभाग इस काम में पूरे जी-जान से लगा हुआ है.