ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पटना पुलिस का हाल देखिए: शराब माफिया ने छुड़ा दिए खाकी के पसीने! पीछा करते रहे दो दर्जन पुलिसवाले, मुंह चिढ़ाकर हो गया फरार; देखिए.. वीडियो

01-Jan-2024 09:28 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बिहार पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी डीजीपी आरएस भट्टी बदमाशों को दौड़ाने की बात करते हैं। भट्टी की पुलिस बदमाशों को दौड़ाती तो जरूर है लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाती है। एक ऐसा ही नजारा राजधानी पटना से सामने आया है, जहांं फिल्मी स्टाइल में करीब दो दर्जन पुलिस जवानों ने शराब माफिया का पीछा तो किया लेकिन उसे पकड़ नहीं सके और शराब माफिया पुलिस को मुंह चिढ़ाकर फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या बिहार की पुलिस इस तरह से बदमाशों पर अंकुश लगा सकेगी?






दरअसल, पूरा मामला राजधानी पटना के विक्रम थाना क्षेत्र की है। शराबबंदी वाले बिहार में लगातार शराब से जुड़ी खबरें सामने आते रहती है। ताजा घटना राजधानी पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के आसपुरा अस्पताल के पास की है, जहां शराब से भरी एक टेंपो का पीछा 4 से 5 पुलिस की गाड़ी करती है। वहीं लगभग 10 से 20 की संख्या में पुलिसवाले पैदल भी ऑटो सवार शराब माफिया का पीछा करते हैं। शह और मात के इस खेल में आखिरकार पुलिस ऑटो को तो पकड़ लेती है लेकिन दो दर्जन पुलिस साथ मिलकर एक शराब तस्कर को नहीं पकड़ सके। पुलिसकर्मी पैदल और सरकारी वाहन से तस्कर का पीछा करते रहे लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। 


जिस तरह से बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में शराब तस्कर का पीछा पुलिस के द्वारा किया गया है, वह अंदाज बता रहा है कि शराब तस्कर किस तरह से भागने का प्रयास कर रहा था। पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी जब आगे से ऑटो सवार शराब माफिया को रोकने के प्रयास करती है तो शराब तस्कर ऑटो को फिर से पीछे की ओर मुड़ा लेता है। इस दौरान एक पुलिस की गाड़ी से ऑटो की टक्कर भी होती है और ऑटो क्षतिग्रस्त हो जाता है।


प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि लगभग 20 लीटर देसी शराब पकड़ने में पुलिस की टीम कामयाब होती है लेकिन शराब माफिया मौके से फरार हो गया। जिस शराबबंदी वाले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह दावा करते हैं कि प्रदेश में शराबबंदी कानून सफल है, बिहार की पुलिस और पुलिस मुख्यालय या दावा करती है की बिहार में शराब माफिया पर पुलिस नकेल कसने में कामयाब है उस बिहार में लगातार शराब से जुड़ी वीडियो वायरल होती है। शराब माफिया पुलिस के नाक के नीचे से तस्कर का काम आसानी से करते हैं और पुलिस सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति के लिए बाद में कार्रवाई करती है।