Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
23-Jun-2022 08:08 PM
DESK: झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान सजायाफ्ता अमित सिंह की बीते दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस ने पटना पुलिस के एएसआई राम अवतार राम और सिपाही ताबिश खान को गिरफ्तार किया है। वही तीन और कॉस्टेबल को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना के कुख्यात अमित सिंह उर्फ निशांत की हत्या के बाद पटना पुलिस के सिपाही द्वारा जासूसी करने की बात सामने आई थी। विरोधी गुट को पटना पुलिस के जवान ने यह इन्फोर्मेशन दिया था कि अमित कब कोर्ट में पेश होगा और कब वकील के चैंबर में जाएगा। पकड़े गये पटना पुलिस के जवानों से फिलहाल पुछताछ की जा रही है। वही अमित की गर्लफ्रेंड और उसके छह गुर्गों से भी पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि पटना के बेऊर जेल से पेशी के लिए देवघर सिविल कोर्ट लाए गये कुख्यात अमित कुमार सिंह की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुख्यात अमित सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। पिछले दिनों पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में भी अमित सिंह का नाम सामने आया था। फिलहाल वह एक सिनेमा हॉल मालिक की हत्या के मामले में बेउर जेल में बंद था।
साल 2012 में देवघर के एक कबाड़ी व्यवसायी के अपहरण के मामले में कुख्यात अमित कुमार सिंह आरोपी था। इसी मामले में शनिवार को देवघर के कोट में उसकी पेशी होनी थी। पुलिस टीम बेउर जेल से उसे लेकर देवघर सिविल कोर्ट पहुंची थी। पेशी के बाद कुख्यात अमित सिंह अपने वकील राजीव कुमार देव के केबिन में बैठा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से कुख्यात अमित कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पूरे कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
कोर्ट में मौजूद लोगों ने बताया था कि दो की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और भागने के दौरान एक अपराधी का पिस्टल घटनास्थल पर गिर गया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बता दें कि साल 2017 में पटना के बिहटा में सिनेमा हॉल के मालिक निर्भय सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उसके सीने में पांच गोलिया दागी थी। इस मामले में कुख्यात अमित कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था। इसी मामले में वह बेउर जेल में बंद था। वहीं पिछले दिनों पटना के दानापुर में पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में भी अमित सिंह का नाम सामने आया था।