ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / पटना PMCH में जूनियर डॉक्टर्स ने रोका काम, पुलिसकर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

पटना PMCH में जूनियर डॉक्टर्स ने रोका काम, पुलिसकर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

07-Sep-2022 03:14 PM

PATNA : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना PMCH से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जूनियर डॉक्टर्स ने अपना काम रोक दिया है। डॉक्टर्स ने पुलिसकर्मियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। दरअसल, किसी मरीज़ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस हॉस्पिटल में पहुंची थी। लेकिन, अब मरीज़ की मुश्किलें और बढ़ गई है क्योंकि जूनियर डॉक्टर ने काम बंद कर दिया है। 




इस खबर से मरीज़ों की चिंता इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि अब डॉक्टर्स ने इमरजेंसी में भी कामकाज को ठप कर दिया है। जूनियर डॉक्टर्स ने हंगामा करते हुए काम बंद कर दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि पुलिस से उन्हें धमकी मिली है, जिसके कारण वे गुस्से में हैं और काम रोक दिया।





दरअसल, अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक मरीज़ के परिजन से उनकी बहस हो गई। इतना होते ही परिजन ने पुलिस को फ़ोन कर अस्पताल में बुला लिया। अब जूनियर डॉक्टर्स का ये कहना है कि पुलिस ने उन्हें धमकी दी है। उन्होंने ये भी बताया कि मरीज़ के परिजन हमारे साथ हाथापाई करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी बुलालिया। पुलिस ने भी मामले की जांच किए बिना डॉक्टर्स को धमकी दे डाली। गुस्साए जूनियर डॉक्टर्स ने अपना कामकाज रोक दिया है।