बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात
28-Jun-2020 08:15 PM
PATNA: पाकिस्तान से भारत पहुंच कर तबाही मचा रहे टिड्डियों के झुंड ने बिहार की राजधानी पटना में भी अटैक कर दिया है. किसानों ने बताया कि पटना के कुछ इलाकों में टिड्डियों ने धावा बोल दिया है. टिड्डियों के अटैक से किसानों को होने वाले भारी नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने पटना में हाई अलर्ट जारी कर रखा है.
पटना के बिक्रम में टिड्डी अटैक
पटना के बिक्रम इलाके के किसानों ने बताया कि वहां टिड्डियों का झुंड पहुंच गया है. खेत के उपर टिड्डी मंडराने लगाने हैं. किसानों इससे होने वाले भारी नुकसान की आशंका से परेशान हैं. कई किसानों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
गौरतलब है कि कल ही टिड्डियों के एक झुंड के भोजपुर पहुंचने की खबर मिली थी. इसके बाद पटना जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था. अब टिड्डियों के पटना पहुंचने की खबर मिल रही है.
कृषि विभाग ने कहा-हम तैयार हैं
उधर पटना जिला के कृषि कार्यालय ने दावा किया है कि टिड्डियों के झुंड से निबटने के लिए उसकी तैयारियां पूरी हैं. कृषि विभाग के मुताबिक पटना को टिड्डियों के हमले से बचाने के लिए 41 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैयार रखी गयी हैं. साथ ही किसानों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है. जिला कृषि कार्यालय के मुताबिक किसानों को कहा गया है कि जैसे ही टिड्डी दल उन्हें दिखे वे कृषि विभाग को इसकी खबर दें.
बड़ा खतरा बाकी है
उधर बिहार के कृषि विभाग के मुताबिक फिलहाल टिड्डियों के जिस दल के बिहार पहुंचने की बात कही जा रही है वह छोटा झुंड है. असली खतरा तो बाकी है. बिहार सरकार लेकिन यूपी के प्रयागराज की ओर से आ रहे टिड्डियों के एक बड़े दल को लेकर खास तौर पर सतर्क है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर बडा दल पहुंचता है तो किसानों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है.