मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
24-Jun-2021 04:43 PM
PATNA : लगभग दो महीने के एक लंबे समय के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार पहुंचे हैं. पटना आते ही तेजस्वी काफी एक्टिव दिख रहे हैं. गुरूवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे तेजस्वी यादव ने राजद के प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत की. तेजस्वी ने नेताओं के साथ मौजूदा हालात और पार्टी के आगे की रानीति को लेकर चर्चा की.
गुरूवार को दोपहर में राजद के प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव शयाम रजक, एमएलसी सुनील सिंह, अलोक मेहता और उदय नारायण चौधरी समेत कई नेताओं के साथ बैठक की. तेजस्वी यादव ने नेताओं से कोरोना काल में प्रभावित पार्टी की गतिविधियों को लेकर बातचीत की और आगे की रानीति तय की. तेजस्वी ने इस दौरान ये भी पूछा कि कोरोना काल के बाद पार्टी कार्यालय कब खुला. नेताओं ने बताया कि दूसरी लहार कमजोर पड़ने के बाद 31 मई को प्रदेश कार्यालय खोला गया है.

गौरतलब हो कि अगले महीने 5 जुलाई को राजद अपना 5 जुलाई को 24 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर भी तेजस्वी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया है. माना जा रहा है कि इस मौके पर लालू यादव भी दिल्ली से पटना आएंगे और पार्टी के 24वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. इसे लेकर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उमंग है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजद भव्य तरीके से अपना स्थापना दिवाद मनाने की तैयारी कर रही है.

गौरतलब हो कि दिल्ली से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दे पर सरकार को घेरा है. साथ ही उन्होंने ने सीएम नीतीश कुमार को LJP में टूट का मास्टरमाइंड भी बताया.लोजपा के टूटने पर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पहले भी लोजपा को तोड़ने की कोशिश की थी.
प्रदेश पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं संग पार्टी के 25वें स्थापना दिवस की तैयारियों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया। pic.twitter.com/NmiR0DKMnT
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 24, 2021
बीते दिन पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है. लालू डॉक्टरों की निगरानी में हैं. ऐसे में इस बात पर भी फिलहाल संशय बरक़रार है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पार्टी के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना में मौजूद रहेंगे या नहीं.