बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
22-Apr-2023 07:30 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 2016 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और शराब बेचना दोनों की मनाही है। ऐसा करने पर पकड़े जाने पर सजा का प्रावधान हैं। यह सब जानते हुए भी लोग शराब पीते हैं और इसकी अवैध तस्करी भी करते हैं। पुलिसिया कार्रवाई में आए दिन इस तरह का मामला सामने आता है। लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके का है जहां कुछ लोग चोरी छिपे एक कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे।
लोगों ने शराब के साथ-साथ शबाब का भी इंतजाम कर रखा था। 5 डांसरों को इस शराब पार्टी में बुलाया गया था। भोजपुरी गानों पर बार डांसर ठुमका लगा रही थी और वहां बैठे लोग जाम छलका रहे थे। लेकिन तभी इस शराब पार्टी की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। फिर क्या था आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला दारू पी रहे लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे।
हालांकि पुलिस ने इस दौरान दो युवकों को मौके से दबोच लिया जो शराब के नशे में धुत था। जिस वक्त पुलिस पहुंची उस समय ये लोग डांसरों के साथ बंद कमरे में जबरदस्ती कर रहे थे। पुलिस ने 5 डांसरों को पहले इन शराबियों के चंगुल से छुड़ाया फिर दो युवकों को गिरफ्तार किया। बाकि लोग पुलिस को देखते ही नौ दो ग्यारह हो गये।
जिसके बाद पांचों लड़कियों को उनके घर भेजा गया। वही छेड़खानी और शराब पीने के मामले में दोनों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों युवकों की पहचान नौबतपुर निवासी विश्वकर्मा और पुरुषोत्तम के लिए रूप में हुई है। पुलिस की माने तो बर्थडे पार्टी के नाम पर शराब पार्टी करने के लिए 5-5 हजार रूपये में 5 नर्तकियों को डांस करने के लिए लाया गया था। ये लड़कियां बाहर की रहने वाली है।
जो स्टेज शो में डांस करती है। इन्हें फुलवारीशरीफ स्थित एक घर में बंद कर शराब पार्टी कुछ लोग कर रहे थे। भोजपुरी गाने पर लोग डांसरों के साथ थिरक भी रहे थे। धीरे-धीरे नशा बढ़ता गया और लोग बहकने लगे। पहले तो डांसरों का हाथ पकड़ लिया और जब लड़कियों ने विरोध किया तो लोग जबरदस्ती करने लगे। लेकिन तभी सही समय पर पुलिस पहुंच गयी।
जिसके बाद शराबियों के हाथों इन लड़कियों को छुड़ाया। पुलिस ने दो युवकों को शराब के नशे में मौके से दबोचा। हालांकि अन्य लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गये। इलाके में पुलिस को देख आस-पास के लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने देखा कि पांच लड़कियों और दो युवकों को पुलिस जिप्सी में बैठाकर ले जा रही है। लोगों को यह समझते देर ना लगी कि मामला गड़बड़ है। लोगों के बीच अब इस रेड की चर्चा खूब हो रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।