BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
24-May-2023 09:58 AM
By First Bihar
PATNA : पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया वाले सपने को अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बातें इस वजह से कहीं जा रही है क्योंकि पटना नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह नगर निगम देश में पहला ऐसा निकाय बना है जहां डिजिटल करेंसी शुरू की गई है। यह सुविधा नगर निगम इलाके के सभी अंचलों के पेमेंट काउंटर पर देखने को मिलेगी।
दरअसल, पटना नगर निगम के तरफ से मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त की माजूदगी में डिजिटल करेंसी ई रुपए का शुभारंभ किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के तरफ से निर्मित इस डिजिटल करेंसी का उपयोग पटना नगर निगम के पूरे क्षेत्र में किया जाएगा। इस दौरान महापौर सीता साहु ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और हमारे लिये गर्व की बात है कि डिजिटल पेमेंट की राह पर पटना नगर निगम बढ़ रहा है।
वहीं, इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के रिजनल हेड संजीव दयाल ने कहा कि यह एक बेहतर और सुरक्षित सिस्टम है, जहां पेमेंट करते ही तत्काल रूप से राशि क्रेडिट होती है। पटना नगर निगम द्वारा पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया है यह बेहतर रूप से परिणाम देगा। डिजिटल रूप से ट्रेंड होने पर आम नागरिकों को पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। अब एक क्लिक में आसानी से पेमेंट किया जाएगा। वर्तमान समय में पटना नगर निगम में ऑनलाइन भुगतान 30 प्रतिशत हो रहा है, इसके शुरू होने से यह लक्ष्य 90 से 95 प्रतिशत रखा गया है।
आपको बताते चलें कि, भारत में पटना नगर निगम सीबीडीसी (सेन्ट्रल बैंक डिजीटल करेंसी) इस्तेमाल करता है। इस दौरान पार्षदों के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जहां उन्हें डिजीटल ई-रुपए के लाभ, इस्तेमाल की जानकारियां दी गई। नगर निगम मुख्यालय मौर्यालोक परिसर में पूर्ण रूप में इस पेमेंट सिस्टम को अपनाया जाएगा।