ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Gopal Khemka Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, क्या बोले DGP विनय कुमार?

Gopal Khemka Case: गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार DGP विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और एसटीएफ की टीम प्रभावी तरीके से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा संभव है।

Gopal Khemka Case
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Gopal Khemka Case: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले ने बिहार पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। पुलिस पूरे मामले की बारिकी से तफ्तीश कर रही है। उधर, विपक्षने इस घटना को मुद्दा बनाकर सरकार खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच पूरे मामले पर डीजीपी विनय कुमार का बयान सामने आया है।


गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम इस मामले में प्रभावी ढंग से काम कर रही है। DGP ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने कल घटनास्थल पर जाकर जांच की और अब तक कई अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इन जानकारियों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।


घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने के सवाल पर DGP ने कहा कि घटना के बाद पीड़ित को मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां वे लगभग 12:30 बजे पहुंचे। कुछ ही मिनटों में कंकड़बाग थानाध्यक्ष भी वहां पहुंच गए थे। DGP ने माना कि घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ देरी जरूर हुई, लेकिन प्राथमिकता घायल को अस्पताल पहुंचाने की थी। इस देरी की जांच की जा रही है और अगर कोई जिम्मेदार पाया गया, तो उसे निलंबित किया जाएगा।


सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर DGP ने बताया कि गोपाल खेमका को 2018 में बॉडीगार्ड प्रदान किया गया था। यह सुरक्षा 6 साल तक उनके पास रही। अप्रैल 2024 के बाद सुरक्षा हटाई गई, जिस पर अब जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार, यह भी सूचना आई थी कि खुद खेमका ने सुरक्षा वापस लेने की बात कही थी, लेकिन इस पूरे पत्राचार की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई तय है।


DGP विनय कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तकनीकी अनुसंधान के तहत इलेक्ट्रॉनिक डाटा की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारों और षड्यंत्रकारियों तक जल्द पहुंचेगी और उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा। DGP ने यह भी बताया कि बेउर जेल में बंद अपराधियों से भी इस हत्याकांड के तार जुड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए छापेमारी की गई, जिसमें कई मोबाइल बरामद हुए और कुछ लोगों को सस्पेंड भी किया गया है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता