ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / पटना नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी...

पटना नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, होली तक मिलेगा सफाईकर्मियों का वेतन

24-Feb-2020 08:05 PM

PATNA : पटना नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक हुई है। बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक में फैसला लिया गया है कि होली तक सफाईकर्मियों का बकाया वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।


पटना की मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में फैसला लिया गया कि पटना में दस मार्च से नालों की उड़ाही की जाएगी। वहीं राजधानी में चार जगहों पर रैन बसेरा बनाने का भी फैसला लिया गया है।


वहीं निगम के सफाईकर्मियों के वेतन भुगतान का रास्ता भी साफ हो गया है। बैठक में होली तक सफाईकर्मियों के वेतन का भुगतान का फैसला लिया गया है।बता दें कि आउटसोर्सिंग पर रखे जाने के फैसले पर निगम के 4300  सफाईकर्मी फरवरी के पहले सप्ताह में हड़ताल पर चले गए थे। छह दिनों की मान-मनौव्वल के बाद हड़ताल टूटी थी , इस दौरान शहर नरक में तब्दील हो गया था। कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए सरकार ने इन्हें नियमित करने की प्रक्रिया पूर्व की तरह जारी रखने का भरोसा दिया था साथ ही आउटसोर्सिंग एजेंसी के 2200 सफाईकर्मियों के लिए भी श्रम कानून के तहत देय सुविधाएं जैसे- न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ, कर्मचारी राज्य बीमा और अवकाश नियमों को सख्ती से लागू कराए जाने की बात कही थी।