बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
30-Jan-2021 08:04 AM
PATNA : पटना के रुबन अस्पताल प्रबंधन के सामने बड़ी मुश्किल से खड़ी हुई है. पाटलिपुत्र इलाके में पटना का रुबन अस्पताल चल रहा है लेकिन इसके निर्माण के लिए पटना नगर निगम की मंजूरी नहीं ली गई. रेरा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उसे तो शो-कॉज जारी किया है. रेरा की तरफ से रुबन अस्पताल प्रबंधन को शो -कॉज जारी कर पूछा गया है कि उसने आखिर आवासीय भवन का उपयोग निजी अस्पताल के तौर पर करना कैसे शुरू कर दिया ?
पाटलिपुत्र कॉलोनी के 15 A एक आवासीय परिसर है और नगर निगम की अनुमति लिए बगैर इसमें निजी अस्पताल चलाया जा रहा है. इसे लेकर रुबन अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है कि पाटलिपुत्र कॉलोनी में पटना नगर निगम के स्वामित्व और अनुमोदन के बिना वह कैसे आवासीय भवन का उपयोग निजी अस्पताल के रूप में कर रहे हैं. आपको बता दें कि रुबन अस्पताल प्रबंधन ने यह जमीन अग्रणी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज से खरीदी थी. अग्रणी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए रेरा ने रुबन अस्पताल प्रबंधन को जमीन की राशि में से लगभग 2 करोड़ रुपये रेरा को देने के लिए कहा है.
दरअसल अग्रणी ग्रुप ऑफ कंपनी से जुड़े शिकायतों के निपटारे के दौरान रेरा ने यह फैसला किया है कि वह ग्रुप की संपत्तियों को बेचकर खरीदारों का बकाया पैसा लौटाएगा. अब रूबन अस्पताल प्रबंधन से ली गई रकम को रेरा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को वापस करेगा लेकिन बगैर अनुमति के निजी अस्पताल का निर्माण कराए जाने के मामले में अब रुबन अस्पताल प्रबंधन को जवाब देना होगा.