Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद
08-Feb-2020 06:21 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : पटना से बड़ी खबर आ रही है । पटना नगर निगम के सफाईकर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। कर्मचारियों की मांगे सरकार ने मान ली है। आज से ही सफाईकर्मी काम पर वापस लौट आएंगे। सफाईकर्मियों की हड़ताल से पटना के गली मुहल्ले कचरे के ढ़ेर में तब्दील हो गए हैं।सड़क पर हर तरफ कचरा पसर गया है।
नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर के साथ सफाईकर्मियों की हुई वार्ता के बाद हड़ताल खत्म कर दिया गया है। पिछले लगभग एक सप्ताह से चली हड़ताल अब समाप्त हो गयी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की सारी मांग सरकार ने मान ली है।बैठक के बाद आनंद किशोर ने बताया कि शहर की सफाई युद्धस्तर पर की जाएगी। तीन-चार दिनों में पटना पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा। वहीं मेयर सीता साहू ने कहा कि किसी भी सफाईकर्मी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। इंटक नेता चंद्रप्रकाश ने कहा कि सफाईकर्मियों की मांगें मान ली गई हैं।
इससे पहले सरकार ने अपने फरमान को 31 मार्च तक टाल दिया था। जिसमें उसने आउटसोर्सिंग के जरिए सफाई का काम करवाने की बात कही थी। बावजूद इसके सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे तो नगर विकास विभाग ने कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन में आते हुए कह दिया था कि सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे तो तो उनसे 6 महीने तक निकाय में कोई भी काम नहीं लिया जाएगा। बावजूद इसके कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।