ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / पटना में पार्किंग का अब नहीं लगेगा पैसा, बस ये एप करना होगा...

पटना में पार्किंग का अब नहीं लगेगा पैसा, बस ये एप करना होगा इंस्टॉल

03-Feb-2022 04:19 PM

PATNA: पटनावासियों के लिए खुशी की खबर है। अब पटना नगर निगम के सभी पार्किंग क्षेत्र में किसी तरह के पैसे नहीं लगेंगे। 36 पार्किंग स्थलों पर पार्किंग की सुविधा मुफ्त होने जा रही है। इसे लेकर नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी की बैठक होने वाली है जिसमें इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। 


इस सुविधा को हासिल करने के लिए बस आपकों अपने स्मार्ट फोन में स्वच्छता ऐप इंस्टॉल करना होगा। जिसके बाद आप पटना नगर निगम के पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी कर सकेंगे। इस एप के जरीये आप पटना नगर निगम से जुड़ी शिकायतें भी कर सकेंगे और अपना फीडबैक भी दे सकेंगे। 


बताया जा रहा है कि 4 फरवरी को होने वाली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के बाद यह प्रभावी होगा। पटना नगर निगम के 36 पार्किंग स्थलों को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। इसके लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है। यह जानकारी भी निकलकर सामने आ रही है कि निगम का पार्किंग स्थल अब फ्री होने जा रही है। 


स्टैंडिंग कमिटी के प्रस्ताव पर मुहर लगते ही यह काम करने लगेगी। इसके लिए बस मोबाइल पर स्वच्छता एप को इंस्टॉल करना होगा। मोबाइल पर इस एप के इंस्टॉल करते ही पार्किंग स्थल पर मौजूद निगम कर्मी को इसे दिखाना होगा जिसके बाद पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा। फ्री पार्किंग की सुविधा एक महीने के लिए ही प्रभावी होगी।