ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Dec-2022 01:21 PM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन लगातार इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है। सरकार से लेकर प्रशासन तक ये दावा करती है कि बिहार में शराबबंदी का सख्ती से पालन हो रहा है। लेकिन, इसी बीच राजधानी पटना से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस लिखी लग्जरी कार से आठ लाख की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ड्राइवर मौके से भाग निकला।
मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के रानीतालाब थाने का है। यहां शुक्रवार की रात पुलिस की लग्जरी कार से 8 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ रानीतालाब पुलिस ने गश्ती के दौरान बेलोनो कार से ढाई सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। दरअसल, रानीतालाब थानाध्यक्ष को किसी ने सूचना दी थी कि नए साल और आगमी नगर निकाय चुनाव को लेकर शराब की बड़ी खेप NH139 से पटना लाई जा रही है।
शुक्रवार की देर रात पुलिस ने जब छापेमारी शुरू की तो एनएच 139 पर निसरपुरा गांव के पास बलेनो गाड़ी में शराब बरामद किया। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। गाड़ी पलटने के बाद सवार शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल रही। रानीतालाब थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर NH139 पथ पर छापेमारी की गई और अंग्रेजी शराब बरामद किया।