मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
02-Dec-2019 05:33 PM
PATNA : पटना मेट्रो ने निर्माण का काम अब रफ्तार पकड़ सकता है। पटना मेट्रो को जल्द ही जापान की कंपनी जाइका से 5400 करोड़ का लोन मिल सकता है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को केन्द्रीय शहरी व आवास मामलों के मंत्री से मुलाकात में ये आश्वासन मिला है।
केन्द्रीय शहरी व आवास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पटना मेट्रो परियोजना के लिए जापान की जाइका से सस्ती दर पर मिलने वाले 5,400 करोड़ का लोन जल्द ही उपलब्ध कराने का आश्वासन डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को दिया है।
केन्द्रीय मंत्री के दिल्ली स्थित कार्यालय कक्ष में मिल कर डिप्टी सीएम ने आग्रह किया कि जापान सरकार के साथ इस माह होने वाली बैठक में प्राथमिकता के आधार पर परियोजनाओं का चयन कर पटना मेट्रो के लिए जाइका ऋण दिलाने की पहल की जाए। पुरी ने कहा कि पटना मेट्रो से उनका भावनात्मक लगाव है। भारत सरकार इस परियोजना के लिए हर तरह से मदद करेगी।
गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों 13,365 करोड़ लागत वाली पटना मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इसके लिए जापान की जाइका से 5,400 करोड़ का सस्ता कर्ज लिया जाना है। भारत सरकार 2 हजार करोड़ और बिहार सरकार अपनी हिस्सेदारी का 5,390 करोड़ खर्च करेगी।
दो चरणों में पूर्वी-पश्चिमी और उत्तरी-दक्षिणी कॉरिडोर का निर्माण होना है।अब तक भारत सरकार ने 50 करोड़ तथा बिहार सरकार ने 100 करोड़ उपलब्ध कराया है। पटना मेट्रो परियोजना केलिए मिट्टी की जांच का कार्य प्रारंभ हो गया है।