ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / पटना मेट्रो के चेयरमैन बने कामरान रिजवी, जमीन अधिग्रहण के लिए स्पेशल सेल...

पटना मेट्रो के चेयरमैन बने कामरान रिजवी, जमीन अधिग्रहण के लिए स्पेशल सेल गठित

15-Jun-2020 08:18 PM

PATNA : पटना मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉकडाउन में पटना मेट्रो की सुस्त पड़ती कवायद अब रफ्तार पकड़ती दिख रही है। केन्द्र सरकार ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन की नियुक्ति कर दी है। वहीं मेट्रो के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रकिया भी शुरु कर दी गयी है। 


केन्द्र सरकार ने कामरान रिज़वी को पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(पीएमआरसी) का चेयरमैन नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।  यूपी कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी रिजवी को पीएमआरसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कामरान रिजवी अभी केंद्रीय शहरी कार्य एवं आवासन मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर तैनात हैं। 


चेयरमैन की नियुक्ति के साथ ही इसके साथ ही पटना मेट्रो के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरु होगा। इसके लिए विशेष कोषांग का गठन किया गया है। इस कोषांग के प्रभारी बिहार प्रशासनिक सेवा के उप समाहर्ता लेवल के रिटायर्ड अधिकारी होंगे। पीएमआरसीएल की ओर से  जमीन अधिग्रहण के लिए पटना के डीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को लेटर भेजा जा रहा है। 


केंद्र सरकार ने सोमवार को कामरान रिज़वी को पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(Patna Metro Rail Corporation) का चेयरमैन नियुक्त करने का आदेश जारी किया। यूपी कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी रिजवी की नियुक्ति से मेट्रो प्रोजेक्ट के काम को गति मिलेगी। कामरान रिजवी अभी केंद्रीय शहरी कार्य एवं आवासन मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर तैनात हैं। 


पटना मेट्रो प्रोजेक्ट(PMRC) के भूमि अधिग्रहण के लिए एक विशेष कोषांग का गठन किया गया है। इस कोषांग के प्रभारी बिहार प्रशासनिक सेवा के उप समाहर्ता स्तर के सेवानिवृत्त पदाधिकारी होंगे। इस कोषांग में तीन सर्वेक्षक, तीन अमीन और एक आईटी असिस्टेंट की भी नियुक्ति की जाएगी। 


विभाग भूमि अधिग्रहण के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव व पटना के डीएम को पीएमआरसीएल की ओर से पत्र भी भेजा जा रहा है। ताकि जमीन अधिग्रहण जल्द हो सके। वहीं आनंद किशोर ने पटना के सीओ सदर को निर्देश दिया है कि भूमि सर्वेक्षण के लिए दो अमीनों को रखकर कार्य लिया जाए। इनके पारिश्रमिक का भुगतान पीएमआरसीएल करेगा।