Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
10-Jan-2021 05:37 PM
PATNA : राजधानी पटना में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक़्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. युवक के घर के कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना के रामकृष्णा नगर थाना इलाके का है. जहां जगनपुरा में अपराधियों ने सरेआम एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है, उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची रामकृष्णा नगर थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. जिस युवक को गोली मारी गई है, उसका नाम विक्रांत यादव है. रविवार को यह अपने घर से निकल कर कहीं जा रहा था. महज चंद कदम आगे बढ़ा ही था कि एक बाइक पर सवार दो अपराधी सामने से आए और गोली मारकर फरार हो गए.
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि 2-3 दिन पहले स्मैक पीने को लेकर विक्रांत का कुछ लोगों से विवाद हो गया था. आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों से विवाद हुआ था, उनलोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है.