जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
28-May-2021 11:18 AM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: चक्रवाती तूफान 'यास' का कहर राजधानी पटना में भी देखने को मिल रहा है। रातभर लगातार हुई मुसलाधार बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वही इस दौरान कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहा। इस दौरान कई इलाकों में पेड़ सड़क पर गिर गये। जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया।

तेज हवाओं के साथ हुई भीषण बारिश से पटना शहरी क्षेत्र के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसका लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रातभर हुई मुसलाधार बारिश ने पटना नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। पटना के लालजी टोला में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। इसके अलावे पटना के कुछ अन्य इलाकों में भी सड़क पर नाले का पानी भरा नजर आया। कई इलाकों में रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है।

एक दिन की बारिश से राजेन्द्र नगर रोड नंबर-1 में भी जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है। पॉश इलाका होने के बावजूद यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति हर साल बनी रहती है। पिछले साल तो इस इलाके में नाव तक चली थी।

वही दवा की थोक मंडी भट्टाचार्य रोड में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। भट्टाचार्य में भी एक दिन की बारिश से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही खुले नाले की वजह से भी लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों की गाड़ियां उसमें फंस रही है। जिससे समस्या और बढ़ गयी है।
