ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : लॉ एंड ऑडर बढ़ा हैं, सॉरी-सॉरी...लॉ एंड ऑडर घटा है ! सवाल सुनकर चिराग के विधायक व नीतीश के 'मंत्री' हो गए कंफ्यूज्ड... KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन?

Home / news / बेकरी की दुकान में होता था रेल टिकट का फर्जीवाड़ा, 22 लाख रुपए...

बेकरी की दुकान में होता था रेल टिकट का फर्जीवाड़ा, 22 लाख रुपए के ई-टिकट के साथ एजेंट गिरफ्तार

10-Sep-2020 09:17 AM

By Badal

PATNA: एक बार फिर पटना में रेल टिकट का फर्जीवाड़ा सामने आया है. बेकरी की दुकान में यह फर्जीवाड़ा हो रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर अग्रवाल टोला स्थित उसके घर छापेमारी के दौरान 22 लाख के 941 ई-टिकट बरामद किया है. 

10 साल से हो रहा था धंधा

लोकल पुलिस के साथ आरपीएफ ने छापेमारी कर एक लैपटॉप, एक डेस्क टॉप, एक सीपीयू के अलावा तीन मोबाइल बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि 10 साल से यह धंधा एजेंट कर रहा था. रीयल मैंगो, तत्काल प्रो, रेड मिर्ची, एएनएमएस, वोल्टी समेत कई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी से आईआरसीटीसी की साइट से ई-टिकट बनाता था.  

एक टिकट पर लेता था एक हजार रुपए

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एजेंट को पकड़ा गया था. जिसके निशानदेही पर कासिफ पर कार्रवाई हुई. आम दिनों में एक टिकट को लेकर 500 रुपए लेता था. पर्व त्योहार के मौके पर 1 हजार रुपए टिकट के रेट से अधिक लेता था. सबसे अधिक यह टिकट दिल्ली से बनवाता था. टिकट का पैसा भी ऑनलाइन लेता था. उसके पास से कई लोगों का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है.