ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / पटना में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पटना में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

23-Dec-2021 11:39 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : राजधानी के स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. पटना सिटी के फतुहां और नदी थाना क्षेत्र के बॉडर पुनपुन ओभरवृज पर बेलगाम ट्रैक्टर ने एक राहगीर को कुचल दिया. वहीं घटना के बाद भागने के क्रम में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना में  गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए ,जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया.


पुलिस ने मृतक की पहचान गढोचक निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में किया. संतोष की मौत की खबर सुनते ही परिबार में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्यों का रो- रो कर बुरा हाल हुआ. बताया जा रहा है कि संतोष घर से चाय पीने निकला था. इस दौरान रौंग साइड से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया और भागने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया.


फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और पूरे मामले की छान बिन करते हुए आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है.