ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

पटना में तेज आंधी-बारिश से सचिवालय के कई पेड़ गिरे, ऑफिस के अंदर भी पहुंचा पानी

पटना में तेज आंधी-बारिश से सचिवालय के कई पेड़ गिरे, ऑफिस के अंदर भी पहुंचा पानी

28-May-2021 12:37 PM

By Badal

PATNA : खतरनाक चक्रवाती तूफान कमजोर जरूर पड़ गया हो लेकिन इसका कहर पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है. वहीं, राजधानी पटना में गुरुवार से ही लगातार तेज बारिश होने का सिलसिला जारी है. इस आंधी-बारिश में पुराना सचिवालय में काफी नुकसान हुआ है. सचिवालय कैंपस में लगे कई पेड़ एक साथ गिर गए हैं. 


पुराना सचिवालय के कर्मचारियों के अनुसार, गुरुवार को हुई तेज बारिश की वजह से कैंपस में लगे कई पेड़ गिर गए. इनमें से कई पेड़ तो ऐसे थे जो कई सालों से उस जगह पर थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद उन पेड़ों को लगाया था. बीती रात आई तेज आंधी और बारिश की वजह से पेड़ों को नुकसान पहुंचा है. 


अब कैंपस में हर तरफ पेड़ गिरे नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सचिवालय के अंदर भी चेयर-टेबल तक पहुंच गया. बारिश इतनी जबरदस्त हो रही है कि अंदर ऑफिस में रखे कई कंप्यूटर तक भींग गए. फिलहाल सभी कर्मचारी मिलकर स्थिति वापस से दुरुस्त करने में लगे हुए हैं.